सिक्योरिटी गार्ड्स के  पदों के लिए  कैंपस इंटरव्यू का 7 मार्च को होगा आयोजन

by
एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर  के तहत सिक्योरिटी गार्ड्स के 120 पदों  को भरने के लिए  कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है ।
इच्छुक आवेदक को  साक्षात्कार  से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा।
चयनित उम्मीदवार  की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों तथा चंडीगढ़ में होगी ।
पंजीकरण करने के लिए आवेदकों को विभागीय वेबसाइट https:// eemis.hp.nic.in/ पर लॉगिन करना होगा प्रत्येक आवेदक को अपने अलग लॉग इन आईडी बनाने के उपरांत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा ।
शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार  कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व  बायोडाटा अनिवार्य होगा  तथा कैंपस इंटरव्यू में केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे ।
आवेदक की आयु 19 से 37 वर्ष  शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अथवा उससे अधिक  तथा  लंबाई 168  सी.मी
तथा  भार 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम तक होना अनिवार्य रहेगा।
चयनित प्रतिभागियों को एक माह के प्रशिक्षण  पश्चात 17500 से 19500 प्रतिमाह मासिक वेतन तथा अन्य सुविधाएं  मिलेगी।
कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 7 मार्च 2024 को  मॉडल करियर सेंटर एवं जिला  एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज चंबा-बालू में होगा । अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, होमगार्ड ,आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा : DC एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई

भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित चंबा, 14 जून :   आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में आज चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नितिन गडकरी से रानीताल-कोटला, घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आग्रह

गत बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन के लिए 172.97 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध एएम नाथ। नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...
Translate »
error: Content is protected !!