सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

by
होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से गुरनाम सिंह सिंगरडीवाला, लारैंस चौधरी, विकास हंस, मौलवी खलील अहमद,चंदन लकी आदि की अगुवाई में आज गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा होशियारपुर से भारी गिनती में इकट्ठे होकर मोटरसाइकिल स्कूटर रैली निकाली गई। रैली गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर घंटाघर चौक,कमालपुर चौक,कॉलेज चौक, चाचा चौक, कचहरी चौक, शिमला पहाड़ी चौक से टिब्बा साहब होते हुए सिगड़ीवाला बाईपास यहां रोड जाम किया था पहुंची “मोदी अमित शाह मुर्दाबाद” “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” “कृषि काले कानून रद्दकरो” “एम एस पी को गरंटी कानून बनाया जाए”के नारे लगाए गए सबसे बड़ी बात यह रही कि दुकानदारों ने किसानों के समर्थन में सुबह से ही दुकानों को बंद रखा और सड़कों का खाली होना  किसानों को लोगों को समर्थन नजर आ रहा था नेताओं ने कहा आज सफल बंद से यह संकेत मिल रहे हैं  लोग किसानों के हक में है और केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध हैं और आने वाले दिनों में दिल्ली के बॉर्डर पर लोगों की गिनती और बढ़ेगी  उन्होंने कहा कि इमरजेंसी समय लोगों के गुस्से ने इंदिरा गांधी को भी कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था मोदी को भूलना नहीं चाहिए लोकतंत्र में लोक और उनके मुद्दे बड़े होते हैं सरकार बड़ी नहीं होती उसके बाद बी पी सिंह को भी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था आंखों ने केंद्र की भाजपा सरकार को जिद्द छोड़कर कृषि काले कानूनों को रद्द कर एमएसपी गारंटी कनून बना के किसानों को अपने घरों को खुशी-खुशी वापस भेजना चाहिए नहीं तो लोग भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे इस अवसर पर इमरजेंसी सेवाओं को किसी भी प्रकार के मुश्किल नहीं आने दी इस अवसर पर हरविंदर हीरा, करनैल सिंह लवली, अमन सिंह, कश्मीर बल्ला सिमरनजीत सिंह दीपक मल, मनजीत सिंह अमनदीप सिंह सनी, मास्टर बलबीर सिंह, मुकेश रति, विपनेश सग्गर, राजकुमार इत्यादि शामिल हुए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशों पर मैडम कुलविन्द्र कौर एवं सुनीता कुमारी की...
article-image
पंजाब

*1 घायल सहित 4 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे : पुलिस और एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों में बीच चली गोलियां दौरान*

माहिलपुर, 27 फरवरी : होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव टूटोमजारा के पास आज शाम करीब 4 बजे एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों और खुफिया टीम के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया,...
article-image
पंजाब

मज़दूर नेता की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ अलग-अलग संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाते हुए

अगर मज़दूर नेता को रिहा नहीं किया गया तो कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा : मुकेश कुमार गढ़शंकर :  ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी और ग्रामीण मज़दूर यूनियन की तरफ़ से ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी...
article-image
पंजाब

पंजाब लैंड पूलिंग नीति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पर्यावरण अध्ययन की आवश्यकता

चंडीगढ़- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पर्यावरण मूल्यांकन अध्ययन पूरा नहीं होता, तब...
Translate »
error: Content is protected !!