सिगनल ट्रेनिंग सैन्टर जबलपुर में भर्ती 22 मार्च से

by
ऊना, (9 फरवरी) – इकाई मुख्यालय कोटा के तहत सिगनल ट्रेनिंग सैन्टर जबलपुर में 22 मार्च से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि 22 से 27 मार्च तक शारीरिक जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सैनिक सामान्य डियूटी, 24 मार्च को सैनिक तकनीकी, 26 मार्च को सैनिक ट्रेड्समेन और 27 मार्च को उत्कृष्ट खिलाडि़यों के वर्ग में शारीरिक जांच होगी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से चिकित्सीय जांच की जाएगी जबकि 30 मई को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण ऊना में संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण

जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं, प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करें कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रोहित जसवाल : ऊना, 1 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपमंडल अम्ब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : ‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

नादौन 21 दिसंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

चित्रकला और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं में बच्चों की शानदार प्रस्तुति नारू नंगल ; सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में पहली बार दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता...
Translate »
error: Content is protected !!