सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई ‘PRTC Junior’ बसें

by

पंजाब में सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 होगी, 1,279 नई बसें शामिल करने की तैयारी

चंडीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर व व्यापक बनाने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि सितंबर के मध्य तक 100 विश्वस्तरीय ‘PRTC Junior’ बसें आधिकारिक रूप से पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के बेड़े में शामिल की जाएंगी।

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने यह जानकारी दी। बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ये पूरी तरह तैयार मिडी बसें आयशर की ओर से तैयार कर डिलीवर की जा रही हैं। इन बसों के बेड़े में शामिल होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता सुधारने पर जो

समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए नए और बेहतर विचारों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने PRTC और PUNBUS की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ इनके लंबे समय तक बेहतर संचालन के लिए आय के नए स्रोत तलाशने पर भी जोर दिया।

सरकारी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 1,279 नई बसें

सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

मंत्री ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी बसों के बेड़े में कुल 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि नई बसों के शामिल होने के बाद सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। उनके अनुसार, यह पिछले 20 वर्षों में सरकारी बसों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी और पंजाब को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम बसें शुरू

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दे रही है।

इसी के तहत जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें शुरू की गई हैं, जिनमें वोल्वो कोच भी शामिल हैं। मंत्री के अनुसार, इन बस सेवाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और ट्रांसपोर्ट माफिया के प्रभाव को कम करने में भी मदद मिली है।

समीक्षा बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें परिवहन सचिव वरुण रूजम, PUNBUS के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार गुप्ता, PRTC की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा राणा, PRTC के अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप कुमार और PRTC चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर अमनवीर टिवाणा शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टांडा गौहत्या के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इरशाद पर पहले भी दर्ज हैं 3 केस

होशियारपुर । टांडा गौहत्या मामले में पुलिस ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी 2 औरतों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया सुखना झील का मुद्दा : झील को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 20 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की असली विरासत मानी जाने वाली सुखना झील की बहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने लोकसभा में नियम...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
Translate »
error: Content is protected !!