3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए आदेश

by

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य में चल रही बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले पंजाब सरकार ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

शिक्षा मंत्री बैंस ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि माता-पिता और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पंजाब इस समय गंभीर बाढ़ का सामना कर रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में इसके चिंताजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिले  गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं।

सुबह से हो रही बारिश  : बता दें कि पंजाब पहले से ही बाढ़ के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अब बारिश ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार-रविवार रात से ही बारिश हो रही है। फिरोजपुर, बरनाला, बठिंडा और संगरूर के सुनाम में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में बाढ़ और बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
पंजाब

बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा : बीए बीएड में जसप्रीत कौर बीएससी बीएड में करण बसी बस्सी रहे प्रथम

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है।  कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

पंजाब के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सनसनीखेज खुलासा!

लुधियाना :  एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी से आज सनसनी फैल गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी भगदड़ मच गई। इसी के चलते स्कूल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
Translate »
error: Content is protected !!