सिद्धू ने कहा … कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो – आम आदमी पार्टी को चार राज्यों के चुनाव में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से भी पीछे नहीं हट रहे।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि दिल्ली और पंजाब में मां, बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि- एक थी कांग्रेस।  इसके बाद से कांग्रेस नेताओं का उन पर पलटवार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने मान पर निशाना साधा है।

सिद्धू ने कहा कि थोथा चना बाजे घना। शर्म कर मितर प्यारे… कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो। सिद्धू ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में आप को आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले थे। लोकसभा में पार्टी का एक सांसद है और वो भी कांग्रेस से उधार लिया हुआ है।  इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि आने वाले समय में मांएं कहेंगी कि एक पार्टी थी जो अब तिहाड़ जेल में मिल सकती है। बताओ किस पार्टी का 40 फीसदी नेतृत्व जेल में है और बाकी लोग जाने को तैयार हैं?

 सिद्धू ने मान को गोइंदवाल प्लांट की खरीद को लेकर घेरा :  नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब को टिकाऊ वित्तीय फैसलों की जरूरत है, न कि आलोचनात्मक प्राप्तियों की। जो सूबे के कर्जे के संकट को और गहरा करें। गोइंदवाल पावर प्लांट एक संपत्ति से बहुत दूर एक सफेद हाथ की तरह दिखाई देता है। क्योंकि प्लांट पर 6600 करोड़ रुपये से अधिक का कर्जा है, जिसे अब पंजाब के टैक्सदाताओं को उठाना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
article-image
पंजाब

DSP मनदीप कौर का एक्सीडेंट : गनमैन भी घायल, हाल ही में किसानों से हुआ था विवाद

नाभा : नाभा की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) मनदीप कौर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बता दें कि यह दुर्घटना पटियाला-राजपुरा हाईवे पर घटी, जब वह मोहाली एयरपोर्ट की ओर जा रही...
article-image
पंजाब

नाबालिग को भगाकर शादी करने का मामला : हाई कोर्ट ने खारिज की FIR, 14 साल है पुराना है मामला

चंडीगढ़ : घर से नाबालिग को भगाकर शादी करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद करने के लिए दायर याचिका की पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!