*सिपाही परमवीर सिंह पंचतत्व में विलीन : उपमुख्यमंत्री ने कहा, “युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे*

by
रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर।सिपाही परमवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बीटन (हरोली विधानसभा क्षेत्र) में किया गया। लेह-लद्दाख में तैनात 33 वर्षीय परमवीर सिंह का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। प्रतिकूल मौसम के कारण उनकी पार्थिव देह बुधवार को गांव पहुंची, जहां सेना, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासियों ने उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
May be an image of 5 people, crowd and text
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं हरोली विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत सिपाही के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि परमवीर सिंह की देशसेवा का जज्बा और उनकी कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद की जाएगी।
May be an image of 12 people and text
उपमुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि परमवीर सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम ,प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें बैंक- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 29 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके के युवा सवयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 9 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के युवा स्वयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने बताया की सघन युवा स्वयंसेवी पंजीकरण अभियान के तहत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर बम हमले में दो आरोपी गिरफ्तार : बिश्नोई-आईएसआई लिंक का संदेह – आतंकी हैप्पी पासिया ने पूरे हमले की जिम्मेदारी ली

जालंधर : पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास के बाहर मंगलवार तड़के एक विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उस समय घर के अंदर मौजूद कालिया...
Translate »
error: Content is protected !!