सियासी उठापटक ने पक्का किया कंगना का टिकट : कांगड़ा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव

by
 भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा
एएम नाथ। शिमला :   एक महीने से चल रही सियासी उठा पटक ने ही मंडी से कंगना रणौत का टिकट पक्का किया है। भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा है। वहीं, कांगड़ा संसदीय सीट में ब्राह्मण चेहरे और संगठन से जुड़े पुराने नेता डॉ. राजीव भारद्वाज पर दांव खेला है। हमीरपुर और शिमला के बाद मंडी व कांगड़ा लोकसभा सीटों पर भाजपा के टिकटों को घोषित करने में देरी का कारण फरवरी से शुरू हुई राजनीतिक गहमागहमी है। पहले माना जा रहा था कि मंडी से जयराम ठाकुर ही उम्मीदवार होंगे, क्योंकि उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस एकमात्र सीट पर भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती थी। अल्पमत में होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद राज्य सरकार को संकट में डालने का व्यूह रच रही भाजपा अगले मोर्चेचंदी के तहत अब एक भी विधायक कम नहीं होने देना चाहती है। संख्याबल को बनाए रखने के लिए यह तय किया गया है कि जयराम ठाकुर को प्रदेश की राजनीति में ही सक्रिय रखना होगा। कंगना रणौत की राजनीतिक सक्रियता से यह शुरू से ही लग रहा था कि वह भी मंडी के लिए भाजपा के पास एक और विकल्प है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में CM सुक्खू ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, हिमाचलवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पवित्र सावन माह के अवसर पर वाराणसी पहुंचकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले राज्य चयन आयोग घोषित करेगा इन छह पोस्ट कोड का रिजल्ट : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले लंबित छह पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड 939...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का जीत का मंत्र : संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनंदन समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!