सियूहणी में बेटियों के नाम पर किया पौधारोपण

by

एएम नाथ। हमीरपुर 06 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत आरंभ किए गए 100 दिन के विशेष अभियान के दौरान जिले भर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव सियूहणी में भी ‘एक बूटा बेटी के नाम’ अभियान के तहत गांव की दो कन्याओं मानवी और गौरांशी के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने लीची और संतरे के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि ‘एक बूटा बेटी के नाम’ अभियान के दौरान रोपे गए पौधे जहां नन्हीं कन्याओं और उनके माता-पिता के लिए स्मरणीय रहेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने तथा पर्यावरण के संरक्षण में भी मददगार साबित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि हमें लड़का-लड़की में कोई भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ नीतू राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा। ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना परिधि गृह में सुनी जनता की समस्याएं

जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से भेंट की ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना परिधि गृह में जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधि...
हिमाचल प्रदेश

बहुत हुए भाषण, अब कर्मचारियों के लिए कुछ करे सरकार’, जयराम ठाकुर ने साधा CM सुक्खू पर निशाना

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच इन दिनों ठनी हुई है. ये सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर...
Translate »
error: Content is protected !!