सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की मौत, 33 घायल हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

by

एएम नाथ। सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुपवी से शिमला जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 33 लोग घायल हैं। दोपहर करीब 3 बजे हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बताया जा रहा है कि बस के गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब ‘जीत कोच’ नाम की यह बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जैसे ही बस हरिपुरधार बाजार से निकलकर थोड़ा आगे बढ़ी, करीब 100 से 200 मीटर की दूरी पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस सड़क से फिसलती हुई गहरी खाई में समा गई। बस में करीब 40 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने का डर बना हुआ है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पहुँचने से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुँच गई हैं। एसपी एन.एस. नेगी खुद घटनास्थल पहुंच गए हैं। घायलों को बड़ी मुश्किल से खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है, ताकि समय रहते उनका इलाज शुरू हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि खाई से अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है। संगड़ाह, राजगढ़ और ददाहू से राहत दल को मौके पर बुलाया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस मंजर को देखकर हर किसी की आँखें नम हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप के माध्यम से ज़िला में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण से लीड ना मिलना चिंताजनक, कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर आत्मचिंतन जरूरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : शिमला ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण-शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में साफ-साफ कहा कि यहां से लीड न मिलना चिंताजनक है। उन्हीनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में होगी मॉक ड्रिल-एसडीएम सुंदरनगर

सुंदरनगर, 11 जून 2024 :  एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
Translate »
error: Content is protected !!