14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में होगी मॉक ड्रिल-एसडीएम सुंदरनगर

by
सुंदरनगर, 11 जून 2024 :  एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर में आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा आपदा प्रबंधन योजना के सभी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। मॉक ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन सेवा, वन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन शामिल रहेंगे। माॅक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में बचाव के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय को सुनिश्चित करना और उनकी तत्परता को परखना है।
इस अभ्यास के दौरान आपातकालीन स्थितियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी जा सके।
उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए 12 जून को प्रातः 9:30 बजे टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपदा की स्थिति में की गई तैयारियों का मूल्यांकन होगा। जबकि 14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी विभागों की अपनी-अपनी आपदा प्रबंधन योजनाएं हैं जिनकी मॉक ड्रिल के माध्यम से परख होगी। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल वास्तविक आपात स्थिति की तरह ही की जाएगी। इससे आपदा प्रबंधन योजना के अलावा विभागों की अपनी आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा होगी| हमें अपनी कमियों का अंदाजा होगा व तैयारियों में अंतर का भी पता चलेगा तथा संसाधनों के उपयोग और संचार आदि की कमियों तथा तैयारियों का भी पता चलेगा| इससे सीख लेकर आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी| मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा|
आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे सभी विभाग-एसडीएम सुंदरनगर
बैठक में आपदा के समय प्रशासनिक तैयारियों और प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि आने वाले मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए उपमंडल के सभी विभाग सतर्क रहें तथा समय रहते सभी प्रबंध पूरे कर लें।
उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में अत्याधिक वर्षा होने से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और बादल फटने इत्यादि से जनजीवन प्रभावित होता है। ऐसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से त्वरित करवाई के लिए तैयार रहें। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों से अपने संसाधनों और मशीनरी को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में मौत की सजा पाए बलजिंदर के लिए पंचायतें उठाएंगी आवाज

परिवार से मिली सरपंच यूनियन, केंद्र सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग; विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा मांग पत्र सुजानपुर/पठानकोट। सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में सुर्खियों में आए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा : नंगल मे भगवान वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा से होगा पूरा शहर भकित्म्य

नंगल : भग्वान् वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष मे दिनांक 8-10-22 कल दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि मंदिर नजदीक राम मंदिर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!