ध्वाल पंचायत के मनोग गांव की पेयजल आपुर्ति हुई बहाल

by
सुंदरनगर, 11जून :  अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति मण्डल, सुन्दरनगर रजत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 11 जून को गांव मनोग ग्रांम पंचायत ध्वाल की पेयजल योजना का मुआइना किया गया और यह पाया गया कि गांव मनोग को पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाईन को कुछ शरारती तत्वों द्वारा लकड़ी डाल कर विभिन्न जगहों से ब्लॉक कर दिया था जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। विभागीय कर्मचारीयों द्वारा पाईपों को दरुस्त करके पेयजल आपुर्ति बहाल कर दी गई है। गांव डुग्घा घुराणा ग्रांम पचांयत कागूं की वाधित पेयजल आपूर्ति को दो दिन में बहाल कर दिया जाएगा। इस गांव को आंशिक रूप से दूसरे स्त्रोत से पानी की आपूर्ति की जा रही है और डुग्घा घुराणा की मुख्य पाईप लाईन को दुरुस्त करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है।
कांगू ग्रांम पचांयत के अन्य गाँवों जैसे जखौल, रतोग को सरोनी स्त्रोत से पेयजल आपूर्ति की जाती है। परन्तु अत्याधिक गर्मी के कारण स्त्रोत में पानी की मात्रा 25% ही है। जिसके कारण पेयजल आशिंक रुप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग द्वारा जखौल और रतोग को उचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस क्षेत्र को बहाव पेयजल योजना अलसू कांगू से जोड़ा जा रहा है और यह कार्य दो से तीन दिन में पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंडल सुन्दरनगर के अन्तर्गत सूखे की स्थिति की बजह से 15 पेयजल योजनाओं के डिस्चार्ज में भारी कमी आ गई है। जिसके कारण पेयजल की मात्रा में कटौती की जा रही है। विभाग सभी उपभोक्ताओं से पेयजल के सदुपयोग की आशा करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी, बेटे अभिषेक राणा और अन्य की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। याचिकाकर्ताओं ने दायर शिकायत के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!