सिरमौर से हेड कांस्टेबल लापता, परिजनों का SP के खिलाफ किया हँगामा : हेड कांस्टेबल ने अपना वीडियो वायरल कर एसपी सिरमौर की तानाशाही का राज खोला

by
पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
 एएम नाथ। सिरमौर :   सिरमौर हेड कांस्टेबल लापता मामले में परिजनों ने SP के खिलाफ जमकर हँगामा किया। कांस्टेबल की पत्नी और परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  जिला सिरमौर के एसपी रमन मीना पर पुलिस जवान को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप सामने आए हैं। खुद जवान ने अपना वीडियो वायरल कर एसपी सिरमौर की तानाशाही का राज खोला है।
वायरल वीडियो में जसवीर सैनी ने रोते हुए बताया कि किस तरह से एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा उनके साथ न केवल बदसलूकी पर उतर आए थे बल्कि उन्हें जलील किया जा रहा था व लगातार उन्हें उपरोक्त मामले में गंभीर धाराएं लगाकर पीड़ितों को गिरफ्तार करने का झूठा मुकदमा बनाने की बात भी कह रहे थे।
पांवटा साहिब के निवासी जसवीर सैनी जो कि पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर काला आम में पोस्टेड थे । उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा पर गलत धाराएं लगाकर पीड़ितों को गिरफ्तार करने के आरोप लगाए।
इस मामले में उनको इतना अधिक तनाव दिया गया कि वह कल से लापता है। लापता होने से पहले उन्होंने एक वीडियो अपना वायरल किया था जिसमें उन्होंने बताया कि काला आम में दो पार्टियों के बीच मारपीट का मामला था।
क्योंकि साधारण मारपीट का मामला था डॉक्टर के मेडिकल में भी साधारण चोटें आई थी, इसलिए साधारण धाराएं उसमें लगाई गई लेकिन SP सिरमौर रमन कुमार मीना लगातार उन पर मारपीट करने वाले पीड़ितों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने जैसी गंभीर धाराएं लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह पर बना रहे थे।
जसवीर सैनी ने अपने वीडियो में रोते हुए बताया कि वह बेहद दबाव में है एसपी सिरमौर लगातार उनको गलत धाराएं लगाने और गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे हैं इस मामले में एसपी सिरमौर को लगातार कुछ नेताओं के फोन आ रहे थे जिनके कहने पर एसपी सिरमौर अपने ही हेड कांस्टेबल को न केवल जलील कर रहे थे बल्कि उनको गलत धाराएं लगाकर पीड़ितों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए भी बोल रहे थे।
बता दे एसपी रमन कुमार मीणा पर पहले भी मासूम लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा कर अपनी रंजिश निकलने का प्रयास करने के आरोप लग चुके हैं।
इससे पहले भी उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने उनकी छत्रछाया में रह कर कईं लोगों पर झूठे मुकदमे बनाकर उनको सलाखों के पीछे भेजने का प्रयास किया गया जिसमें कई दबंगई से लिखने वाले पत्रकार भी शामिल रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के कसीदे जो पढ़ते थे, वही कर रहे अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी : कुर्सी की मजबूती के लिए कर रहे ऐसा काम – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  शिमला। राहुल गांधी के खिलाफ हो रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ अपने नेता के समर्थन में आ गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुखविंदर...
article-image
पंजाब , समाचार

‘ਮਨ ਦੀ ਇਹ ਰੀਝ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਡਿਗਰੀ ਮੈਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦਾ ਗਾਊਨ ਪਾ ਕੇ ਹੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਾਂ’

ਪਟਿਆਲਾ, 10 ਦਸੰਬਰ: ‘ਮੈਨੂੰ ਪੀ-ਐੱਚ. ਡੀ. ਦੀ ਇਹ ਡਿਗਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਤਕਰੀਬਨ ਇਕ ਦਹਾਕਾ ਖੋਜ ਕਾਰਜ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਮੇਰੇ ਮਨ ਦੀ ਇਹ ਰੀਝ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਡਿਗਰੀ ਮੈਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦਾ ਗਾਊਨ ਪਾ ਕੇ...
article-image
पंजाब

Punjab Budget “Act of Deception”

Hoshiarpur/Mar.9/Daljeet Ajnoha : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab president and Chandigarh in‑charge Dr. Avtar Singh Karimpuri has slammed the budget presented by the Punjab government in the state assembly, calling it “directionless,” “anti‑people,” and...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 19 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 20 जुलाई को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह 11 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में...
Translate »
error: Content is protected !!