सिराज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल : जंजैहली में सरकार द्वारा सब्जी मंडी की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

by
एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी के नेतृत्व में आज यहां सिराज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने सिराज क्षेत्र के बालीचौकी में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का उप-कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने जंजैहली में सरकार द्वारा सब्जी मंडी की स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सब्जी मंडी के लिए शीघ्र ही भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही जिला मंडी और सिराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार सिराज क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।
 इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या : मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था

चंडीगढ़ :  सेक्टर-9 में आज एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श सौर ऊर्जा राजस्व गांव को मिलेगी एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि – अनुपम कश्यप

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित,  सोलर पैनल लगाने पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान रोहित भदसाली। शिमला, 05 नवम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान

ऊना  :  पीएनबी आरसैटी ने जिला ऊना के बीटन गांव में स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!