सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली

by

टनल में फंसे हिमाचल में बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता से बात कर जल्दी ही सबके सकुशल बाहर आने का दिया भरोसा
मंडी, 27 नवंबर :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात करके सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष को राहत और बचाव से संबंधित अभियान के बारे में बताया कि टनल में फंसे लोगों को खाने पीने से संबंधित सभी ज़रूरी सामान और दवाईयां टनल के अंदर पहुंच गई हैं और टनल में फंसे लोग अपने परिजनों से भी बातचीत कर रहे हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग भी की जा रही है। जिससे जल्दी से जल्दी सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा सके।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मिशन में जुटे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने जल्दी से जल्दी बचाव अभियान पूरा हो जाने का भरोसा जताते हुए पुष्कर सिंह धामी को अभियान के अतिशीघ्र सफल होने की शुभकामनाएं दी।
जयराम ठाकुर ने टनल में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िला के बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता श्री धर्म सिंह से भी बात की और उनसे विजय कुमार समेत सभी लोगों के जल्दी से जल्दी सकुशल बाहर आने का भरोसा जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा जल तरंग जोश महोत्सव, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 नवम्बर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज लुहणू ग्राउंड में 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज

शाहपुर-रेहलू-चंबी मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही धर्मशाला, 28 सितम्बर। शाहपुर उपमंडल के अन्तर्गत पुहाड़ा ब्रिज के अत्यावश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग आज (28 सितम्बर) रात 11 बजे से कल (29 सितम्बर)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ : खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियांे में अवश्य भाग लें युवा: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने बड़सर कालेज में एनएसयूआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग बड़सर 01 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन एवं युवावस्था में खेलकूद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री ऊना, 21 जुलाई – ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली...
Translate »
error: Content is protected !!