सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में वर्ल्ड नो तंबाकू  डे मनाया गया 

by
गढ़शंकर, 31 मई: विश्व धूम्रपान रोकथाम दिवस (वर्ल्ड नो तंबाकू डे) के उपलक्ष में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों में तंबाकू के नुकसानों के बारे में जागरूकता फैलाना तथा तंबाकू रहित जीवन शैली को उत्साहित करना है। अस्पताल परिसर में आयोजित इस समारोह में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अन्य अस्पताल कर्मचारी, नर्सिंग विद्यार्थियों तथा स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। सीनियर मेडिकल अधिकारी के नेतृत्व में सभी उपस्थित लोगों ने तंबाकू से दूर रहने की शपथ उठाई और अन्य को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का वादा किया। समारोह दौरान वक्ताओं ने लोगों को विश्व धूम्रपान रोकथाम दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए तंबाकू के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत करवाया। इस मौके मरीजों तथा उनके साथियों के लिए भी एक जागरूकता शैसन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सिविल अस्पताल गढ़शंकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी प्रयासों के लिए वचनबद्ध है तथा आगामी दिनों में भी तंबाकू विरोधी जागरूकता,  मशवरे तथा इलाज सेवाओं के माध्यम से भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर अस्पताल का समूह डॉक्टरी व नर्सिंग स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 16 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में हो रहा : सतीश राणा

देशभर से संघ से जुड़े 24 संगठनों के लगभग 510 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रतिनिधियों में 198 महिलाएं भी शामिल    गढ़शंकार ।  अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन...
article-image
पंजाब

मैं तो जाऊंगा : जिसे भी नहीं जाना हो न जाए। किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे – हरभजन सिंह

जालंधर  :  अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। साधु संतों के साथ ही देशभर की...
article-image
पंजाब

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार पंजाब, सरकार ने पेश की 6 बड़ी परियोजनाएं

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड...
article-image
पंजाब

30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मिलेगी 10% छूट

रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर होशियारपुर/दलजीत अजनोहा   नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!