सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

by

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये पद नालागढ़, बद्दी व परवाणू में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ आयु सीमा 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा तथा 28 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10.30 बजे लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12500 रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ व ईएसआईसी की सुविधाएं भी देय होंगी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन से पांच दिसंबर तक करवाया जाएगा खो-खो प्रतियोगिता

माहिलपुर – चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में चल रहे दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक इलाके के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के दरम्यान खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन...
article-image
पंजाब

ऊना में महिला से कर्मचारी ने की छेड़छाड़… शिकायत की तो अभद्रता पर उतरा

गगरेट :  वन स्टाप सेंटर में आश्रय लेने आई महिला से वहां तैनात कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। यह मामला ऊना के वन स्टाप सेंटर में सामने आया है। महिला ने वहां...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार साढ़े चार वर्ष के कार्याकाल के बाद भी लोगो को अस्पताल में मूलभूत सविधाए देने में नाकाम : राठां

गढ़शंकर: अकाली दल के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने आज सीएचसी बीनेवाल में पुहंच कर सरकार दुारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद काग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक : निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने  के दिए निर्देश 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आईआरएस- 2011) ने जिला मुख्यालय चंबा में सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!