सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाग लिया 

by
भटियात नुआला  कमेटी को   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान
एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने  सभी क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि  की कामना को लेकर  महादेव शिव-शंकर  से प्रार्थना की।
अपने  संबोधन में उन्होंने कहा कि  पारंपरिक नुआला पर्व अब अन्य जिलों में भी  प्रसिद्ध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि चंबा जिला में शिव नुआले को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ  निजी एवं सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया ।
इस अवसर पर  एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  कृष्ण चंद, अध्यक्ष भटियात नुआला  कमेटी मदनलाल , उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा, सचिव मानसिंह  जारियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाइल्ड फ्लावर होटल पर होगा हिमाचल सरकार का अधिकार :हाईकोर्ट ने ओबेरॉय ग्रुप की रिव्यू पिटीशन की खारिज, 2 महीने में देना होगा कब्जा

एएम नाथ। शिमला: शिमला स्थित फाइव स्टार होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल राज्य सरकार को लंबी अदालती लड़ाई के बाद मिलने जा रहा है। ओबेरॉय ग्रुप के पास छराबड़ा में बने इस होटल का कब्जा...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
Translate »
error: Content is protected !!