सीआईडी साइबर क्राइम सेल द्वारा एफआईआर दर्ज : सरकारी कैलेंडर-2026 को लेकर प्रसारित फर्जी पोस्ट

by
एएम नाथ। शिमला :  मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा मुद्रित सरकारी कैलेंडर-2026 के संबंध में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी, तथ्यहीन एवं दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित की गई हैं। इन पोस्ट में विभाग द्वारा मुद्रित कैलेंडर को संपादित कर वास्तविक तिथियों को अव्यवस्थित एवं अवास्तविक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सामग्री से छेड़छाड़ कर इसे अनाधिकृत रूप से प्रदर्शित किया गया है। यह पोस्ट गलत धारणा एवं भ्रम फैलाने के लिए प्रसारित की गई हैं जो कि अनैतिक व गैर कानूनी है। इससे विभाग की छवि को ठेस पहुंची है।
इस संबंध में राज्य सीआईडी साइबर क्राइम सेल द्वारा 9 जनवरी, 2026 को प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।
उन्होंने जनता से अपील की है कि वे फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित ऐसी फर्जी व भ्रामक पोस्ट पर विश्वास न करें। इन्हें पोस्ट नहीं करें और न ही साझा करंे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी के मोटरसाइकिल को लेक्ट भाग रहा था..साहमने आ रहे टिप्पर से टकराया और हो गया गंभीर घायल

गढ़शंकर l  गढ़शंकर-नंगल सड़क पर गांव पाहलेवाल  के पास एक बाईक व टिप्पर में सीधी टक्कर में बाईक स्वार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिक्रयोग है कि दुर्घटनाग्रस्त बाईक युवक चोरी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास को लेकर उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना द्वारा सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी…निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान किया जाएगा सुनिश्चित: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अप्रैल: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!