सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

by

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन
गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे तीन मुकाबले खेले गए। रविवार को खेले गए पहले मुकाबला एफए पालदी व आनंदपुर साहिब की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में मुख्य अतिथि जीत सिंह खाबडा, हरदेव सिंह खाबडा, शविंदरजीत सिंह बैंस, दलजीत सिंह बैंस, रवी कुमार, सुखजिंदर गुरु, विष्णू व गुरदेव सिंह बल ने खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए उन्हें खेल भावना से खेल को खेलने के लिए प्रेरित किया। इस खेल में तय समय पर दोनों टीमें बराबर रहने पर आखिर में पेनल्टी किक्स लगाई गई जिसमें एफए पालदी ने 6-5 से जीत हासिल की। दूसरा खेल बद्दो अकेडमी व जेसीटी एफए फगवाड़ा की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस मुकाबले में पहले हाफ में एफए पालदी के खिलाड़ियों हर्षदीप ने पहला गोल 6वे मिनट पर दूसरा गोल मनप्रीत सिंह ने 37वे मिनट पर और विकास कुमार ने 39वे मिनट पर तीसरा गोल कर अपनी टीम को 3 गोल से बढ़त दिलवा दी जिसके बाद खेल रोमाचंक हो गया और जेसीटी एफ के खिलाड़ियों विजय कुमार ने 65वे मिनट पर और मंगल सिंह ने 71वे मिनट पर दूसरा गोल कर दिया लेकिन अंत मे यह मुकाबला बद्दो अकेडमी ने 3-2 से अपने नाम कर लिया। तीसरा खेल सीआरपीएफ जलंधर व एसटीएफसी कश्मीर की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में मुख्य अतिथि मेजर हाजरा सिंह, जनरल परमजीत सिंह संघा ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल के टिप्स सांझा किये। पहला गोल 46वे मिनट पर सीआरपीएफ के खिलाड़ी अमित गियान ने कर टीम को बढ़त दिलवा दी तो दूसरा गोल किया एसटीएफ कोलकाता के खिलाड़ी आर्य टागोए ने 53वे मिनट पर कर खेल को बराबरी पर ला दिया। खेल के 30वे मिनट पर सीआरपीएफ के खिलाड़ी मनजीत सिंह और राजिंदर कुमार ने 87वे मिनट पर कर टीम को 3-1 से जीत दिलवा दी। इस दौरान मास्टर बनींद्र सिंह, प्रिंसिपल खालसा कालेज डॉ परविंदर सिंह, बीएड कालेज प्रिंसिपल रोहन्ताश, इंज तरलोचन सिंह संधू, अमनदीप सिंह बैंस, बलजिंदर मान, सेवक सिंह बैंस, हरनंदन सिंह खाबड़ा, हरजीत सिंह बैंस, प्रो जेबी सेखों, गुरनाम सिंह बैंस, दलजीत सिंह यूके, परमजीत सिंह बैंस, बंत सिंह बैंस, दलजीत सिंह कनाडा, मलकीत सिंह नंगल ख़िलाड़िया व मोहन सिंह बैंस सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
कैप्शन….
खिलाड़ियों के साथ यादगारी फोटो खिंचवाते हुए मुख्य अतिथि जीत सिंह खाबडा, हरदेव सिंह खाबडा, शविंदरजीत सिंह बैंस, दलजीत सिंह बैंस व क्लब प्रधान कुलवंत सिंह संघा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An session on Drug abuse &

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 3 : Vardhman Yarns & Threads Ltd, Hoshiarpur in Collaboration with Punjab Police, Dist-Hoshiarpur has organized an session on “ Drug abuse & Crime Prevention and Awareness” in the factory premises of Vardhman...
article-image
पंजाब

Avoid Fast Food for Strong

Never Ignore Sports Injuries, He Advises Ludhiana/Daljeet Ajnoha/Mar.24 : Dr. Anubhav Sharma, a renowned specialist in bone cancer at Dayanand Medical College and Hospital (DMC), Ludhiana, was specially honoured by social worker Sanjeev Kumar...
article-image
पंजाब

देश-विदेश में पहुंचाया जाएगा होशियारपुर का मशहूर वुड इनले वर्क: डीसी कोमल मित्तल

‘कारीगर’ प्रोजैक्ट के माध्यम से वुड इनले वर्क के कारीगरों को ई-कामर्स प्लेटफार्म करवाया जाएगा मुहैया – जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से एमॉजान के साथ मिलकर एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित – लुप्त हो...
article-image
पंजाब

रविवार को 6 गाँवों और 20 राधा स्वामी सतसंग घरों में लगेंगे विशेष वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण शुरू

डिप्टी कमिश्नर द्वारा योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज यहाँ अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!