सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

by

ऊना: 8 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की काफी लम्बे से समय से चल रही मांग को पूर्ण किया गया है। अब स्थानीय लोगों को आपातकाल स्थिति में हरोली या ऊना हस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अलावा साथ लगती पंचायतों को भी सीएचसी में मिलने वाले चैबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य खंड हरोली के सभी डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने काफी सराहनीय कार्य किया हैं। इसके अलावा प्रो. राम कुमार ने कहा कि पोलियां बीत में 45 लाख रूपये की राशि से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 2.16 करोड़ रूपये की राशि से खड्ड में पीएचसी का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मंजू बहल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, बीएमओ डॉ संजय मनकोटिया, प्रधान नंद किशोर, प्रधान ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला सतनाम सोनू, बीडीसी सद्स्य रमा देवी, कमल लाल, हैप्पी, दीपक, संजीव, विकास राणा सहित सीएचसी दुलैहड़ के डॉक्टर व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में थी दुल्हन, ट्रैफिक पुलिस ने रोकी गाड़ी , चालान काटने की बजाय …पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक

उत्तर भारत में एक बार फिर विंटर वेडिंग सीजन ने तेजी पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर शादी से एक बार फिर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. अब जो सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भाजपा विधायक का नाम लिए बिना सीएम सुख्खू ने जोरदार किया हमला, साधे कई निशाने

एएम नाथ । हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना...
Translate »
error: Content is protected !!