गढ़शंकर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम ‘ लव योर्स आईज – इट्स नॉट जस्ट साइट, इट्स एन एंटियार फ्यूचर ” रही।
इस अवसर पर सीएचसी बीनेवाल के स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को आंखों की उचित देखभाल, नियमित नेत्र जांच, धूप एवं धूल से आंखों की सुरक्षा तथा लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। आंखों की नियमित जांच और समय पर उपचार से दृष्टि संबंधी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. गुरप्रताप सिंह, डॉ. तरनवीर सिंह, डॉ. पलवी, फार्मेसी अधिकारी नम्रता, स्टाफ नर्स वीना सोनी, सुनीता रानी, रेडियोग्राफर राज रानी, ओट क्लीनिक काउंसलर रविंदर कुमार, ओट क्लीनिक स्टाफ नर्स परमजीत कौर, धर्मिंदर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह और जसविंदर कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
