सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतायाशाहपुर विस क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान की जानकारी भी दी

by
धारकंडी क्षेत्र में नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया
गगल (धर्मशाला), 30 जुलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू चंबा जिला के प्रवास के लिए शिमला से चौपर के माध्यम से रवाना हुए थे मौसम खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए गगल हवाई अड्डे पर चौपर की लैंडिंग करवानी पड़ी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पिछले दिनों भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी दी तथा शाहपुर को विशेष बजट देने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, चमियारा,भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली आदि पंचायतों में भारी नुक्सान हुआ है।
पठानिया ने बताया कि सीएम ने गगल से ही हेलीकॉप्टर द्वारा चंबा रवाना होते हुए धारकंडी क्षेत्र में बारिश से हुए नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया तथा शाहपुर के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि आपदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं तथा स्वयं राहत तथा पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी ले रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग को लाभाविंत करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गाँव मजारी के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित : धार्मिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ पाँच दिवसीय भव्य कार्यक्रम संपन्न

गढ़शंकर। गाँव मजारी में स्थित प्राचीन ‘सिद्धि श्री बाबा बालक नाथ मंदिर’ में आज भक्ति और उत्साह के माहौल में श्री राम दरबार की स्थापना की गई। यह पूरा कार्य श्री श्री 1008 श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए दिए जरूरी दिशा निर्देश : पट्टा मेहलोग में कराया द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास,

उपायुक्त सोलन भी रहे मौजूद पट्टा मेहलोग, 22 मई (तारा) : पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पट्टा मेहलोग की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!