सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

by
डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी. प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान के तहत 21 फरवरी को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ का आयोजन किया जाएगा। May be an image of textवॉकाथॉन के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस वॉकाथॉन में स्वयं शामिल होंगे। वे इंदिरा स्टेडियम ऊना से ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी वॉकाथॉन में सहभागिता करेंगे। यह वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर ऊना बाजार क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए पुनः इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प नशामुक्त हिमाचल के निर्माण का है और इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार चिट्टे के खिलाफ सख्त, सतत और व्यापक अभियान चला रही है। ऊना में आयोजित की जा रही यह एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें जनभागीदारी को सबसे सशक्त माध्यम के रूप में जोड़ा गया है।No photo description available.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस वॉकाथॉन को प्रभावी जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, नशा निवारण समितियों, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई है। लगभग 35 हजार विद्यार्थी एवं नागरिक इस वॉकाथॉन में भाग लेंगे, जिनमें विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके आवागमन के लिए लगभग 500 बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना विकसित करना है। इसके लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान के लिए प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी तथा संबंधित विद्यालय की ओर से अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखा जा सके।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को आयोजन स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार के लिए हेल्थ बूथ स्थापित करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, स्कूल स्तर से विद्यार्थियों के आवागमन एवं बसों के प्रबंधन के लिए जिला पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयोजन स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए पीओ डीआरडीए रमनबीर चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इंदिरा स्टेडियम में सुबह से ही पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ पाइनस’ के कलाकार गीत-संगीत के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता का सशक्त संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन तक यह सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा, जिससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार हो सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमथ, कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ आकृति, कमांडेंट गृह रक्षक हितेश लखनपाल, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम सहित जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती का आरोप, जुब्बल-कोटखाई के आठ लोगों की नियुक्ति पर भाजपा का सवाल

शिक्षा बोर्ड भर्ती पर सरकार को भाजपा ने घेरा, विधायक विनोद कुमार ने की निष्पक्ष जांच और नियुक्तियां रद्द करने की मांग एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में कथित बैकडोर भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकलांग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने जाना हाल : कहा – इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

एएम नाथ। चम्बा  :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात के लिए आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते...
Translate »
error: Content is protected !!