सीएम तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी : पंजाब में अब 50 वर्ष से ज्यादा आयु के श्रद्धालु मुफ्त में कर सकेंगे यात्रा

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री बरिन्दर गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत अब 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। सरकार सारा खर्च वहन करेगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के लिए पंजीकरण अप्रैल के अंत में शुरू होगा और यात्रा मई महीने से शुरू होगी।

राम मंदिर समेत कई तीर्थ स्थलों के दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। अयोध्या में राम मंदिर, अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब और उत्तर प्रदेश में दुर्गियाना मंदिर सहित तीर्थ स्थलों की सूची को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। यह यात्रा बस और रेल दोनों से की जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री बरिन्दर गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र को लेकर अहम फैसला लिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्रीपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री बरिन्दर गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC व SSP ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा : मुख्य मेहमान के तौर पर स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा करेंगे शिरकत

होशियारपुर, 10 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पुलिस लाईन होशियारपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस संबंधी जिला स्तरीय समारोह  हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी...
पंजाब

हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक को किया गिफतार

हरियाणा (होशियारपुर) अवैध शराब समेत गांव खुर्दा  के हरपाल सिंह   को हरियाना  की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया  ।एएसआई हरजीत   सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस गांव दोसड़का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
Translate »
error: Content is protected !!