सीएम ने मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए मंजूर किए 9 सुपर स्पैशियलिटी विभाग: सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ताल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
एएम नाथ। हमीरपुर 29 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमंे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ढांचागत सुधार के लिए अभूतपूर्व निर्णय ले रहे हैं। प्रदेश के सामान्य परिवारों के बच्चों को भी सीबीएसई स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई के अधीन लाने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण परिवेश के सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध होगी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीनत्तम टैक्नोलॉजी लाने के लिए एक विस्तृत योजना का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में, हमीरपुर के मेडिकल कालेज में कार्डियोलॉजी, नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी सहित 9 सुपर स्पैशियलिटी विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे आने वाले समय में लोगों को हमीरपुर में ही पीजीआई स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसी मेडिकल कालेज में एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ताल स्कूल में पुराने भवन की जगह नए भवन एवं प्रयोगशाला के निर्माण के लिए वह मुख्यमंत्री से बजट का प्रावधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने कंेद्र सरकार की मदद के बगैर ही प्रदेश सरकार के अपने संसाधनों से एक विशेष पैकेज जारी किया है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश वर्मा, पार्टी के अन्य नेता, एसएमसी अध्यक्ष संजीवन पटियाल, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, ग्रुप-सी भर्ती में हिमाचलियों को प्राथमिकता

सौर ऊर्जा और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम....
Translate »
error: Content is protected !!