सीएम ने लिया गिद्दड़बाहा में मालवा नहर के स्थल का जायजा : कहा हरसिमरत कौर बादल प्रदेश के पानी की रॉयल्टी मांगने के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही

by

बरनाला :  पंजाब में आजादी के बाद पहली नहर मालवा नहर बनने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के गांव डोडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नहर स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों के हित में फैसले ले रही है। पहले भी नहरों का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए मालवा में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली गई है। उन्होंने बताया कि इस नहर को बनाने पर 2300 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसकी लंबाई 150 किलोमीटर होगी। इस नहर से लगभग 2 लाख एकड़ जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। सीएम ने कहा कि इन नहर के बनने से मालवा क्षेत्र के मुक्तसर, फिरोजपुर तथा फाजिल्का जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

बादल परिवार पर तंज :   मुख्यमंत्री ने बादल परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नहरें तो बादलों के खेतों में जाकर खत्म हो जाती हैं। इन्हें क्या पता नहर और मोघे क्या हैं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने कभी नहीं सोचा कि किसानों को नहर बनाकर दी जाए। पिछले शासकों पर व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंथ के नाम पर वोट मांगने वालों ने कभी भी ऐसा कदम उठाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने अकाली नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट, जो आम आदमी की किस्मत बदल सकते थे, उनमें रुचि नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने अपने खेतों तक पानी पहुंचाने में ज्यादा रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने व्यंग्य किया कि लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल प्रदेश के पानी की रॉयल्टी मांगने के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में बने सुख विलास के कागज निकलवा लिए हैं। जल्द ही आप लोगों को एक नयी खुशखबरी देने जा रहा हूं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, विधायक जगरूप सिंह गिल, विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, हरप्रीत सिंह सूदन डिप्टी कमिश्नर, चेयरमैन सुखजिंदर सिंह कोयनी, चेयरमैन प्रितपाल शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कोकोवाल की सरपंच कुशम लता चुनी गई

गढशंकर :  गांव कोकोवाल की सरपंच कुशम लता चुना गया।  इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच कुशमलता व अन्य पंचायत सदस्यों का सम्मान  पूर्व सरपंच धीरज कुमार उर्फ़ धीरू , तिलक राज , लाला सुभाष चंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मित्तल गिरफ्तार

मोहाली, 14 सितंबर :  पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर एस मित्तल को अवैध दवाओं, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद करने और अपने रिश्तेदारों के...
article-image
पंजाब

चन्द्रयान की लागत 615 करोड़ से दोगुनी रकम पंजाब की आप ने प्रचार प्रसार पर खर्च डाले :

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 615 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!