सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार : लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

by

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री मान की हेल्थ बुलेटिन में बताया कि उनकी तबीयत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है और ब्लडप्रेशर पैरामीटर में सुधार हो रहा है। वह अब भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव और स्लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से अस्वस्थ थे. पहले उन्हें वायरल फीवर और इनडाइजेशन की समस्या थी, जिसके लिए वह घर पर ही दवाएं ले रहे थे. लेकिन 5 सितंबर को दिक्कत बढ़ने पर उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहत कार्यों पर चर्चा के लिए 5 सितंबर को निर्धारित कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री मान के बीमार होने के कारण स्थगित कर दिया गया. बता दें कि पंजाब 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है । जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है । राज्य में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत की खबर के बाद, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की. पहले उन्हें सीएम मान के साथ ही कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाना था, लेकिन उनकी अस्वस्थता के कारण केजरीवाल अकेले ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए और जायजा लिया।पिछले दो हफ्तों में, भगवंत मान ने नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने मंगलवार को नाव से फिरोजपुर जिले के गट्टी राजो का दौरा किया था । वह अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किरती किसान यूनियन करेगी चक्का जाम

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के दिए देश स्तरीय आह्वान पर गढ़शंकर में किरती किसान यूनियन द्वारा भी 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। स्थानीय गांधी पार्क में रामजीत सिंह सरपंच देनोवाल...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी, बीत के छात्र अनुज धीमान का स्कूल स्टाफ द्वारा विशेष किया सम्मान

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी ,बीत के छात्र अनुज धीमान को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रदर्शन करने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने पर सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्याध्यापक लखविंदर...
article-image
पंजाब

 पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह सचिन पायलट के साथ अमृतसर पहुंचे : श्री दरबार साहिब में माथा टेककर किया शुकराना; 2027 चुनाव एकजुट होकर लड़ने का दावा

अमृतसर, 8 अक्तूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनने के बाद परगट सिंह वीरवार को पहली बार पंजाब पहुंचे। राजा वड़िंग की जगह प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
Translate »
error: Content is protected !!