पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह सचिन पायलट के साथ अमृतसर पहुंचे : श्री दरबार साहिब में माथा टेककर किया शुकराना; 2027 चुनाव एकजुट होकर लड़ने का दावा

by

अमृतसर, 8 अक्तूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनने के बाद परगट सिंह वीरवार को पहली बार पंजाब पहुंचे। राजा वड़िंग की जगह प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस पहले दौरे को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। परगट सिंह कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से परगट सिंह सीधे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और माथा टेककर अरदास की। इस दौरान सचिन पायलट भी उनके साथ मौजूद रहे। खास बात यह रही कि अमृतसर पहुंचने के दौरान सचिन पायलट खुद परगट सिंह की कार ड्राइव करते नजर आए।

श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद परगट सिंह ने कहा कि वह आज गुरु घर में शुकराना करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, “आज राजनीति का दिन नहीं है। मैं राजनीति जरूर करूंगा, लेकिन एक-दो दिन बाद करूंगा।”

परगट सिंह ने अमृतसर में विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों पर भी माथा टेका। इस दौरान पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता उनके साथ रहे। कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

इससे पहले पंजाब लौटने से पहले परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एकजुट है। उन्होंने कहा कि नेताओं की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

परगट सिंह के कार्यक्रम के अनुसार, अमृतसर दौरे के बाद मोहाली में कांग्रेस लीडरशिप की बैठक होने की संभावना है। इसके अगले दिन हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने का कार्यक्रम बताया गया है। सचिन पायलट के आगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से बाद में जानकारी जारी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोरांवाली हत्याकांड : मारे गए तीन युवकों में से दो युवकों का गांव मोरांवाली में और एक का बंगा में अंतिम संस्कार

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में हुए हत्याकांड में मारे गए तीन युवकों में से  दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और गुरसुखतियार सिंह का अंतिम संस्कार गांव मोरांवाली में कर दिया गया। जबकि तीसरे युवक...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : मुख्यमंत्री चन्नी के हल्के चमकौर साहिब में   कर्मचारी – पेंशनरज संयुक्त मोर्चा ने चन्नी पर कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी करने के आरोप लगते हुए किया झंडा मार्च 

मुख्यमंत्री के हल्के में झंडा मार्च का जगह जगह स्वागत  चमकौर साहिब।  पंजाब यूटी एम्प्लाइज एंड पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट ने पंजाब सरकार दुआरा कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते हुए...
article-image
पंजाब

कोविड-19 महामारी: 292 परिवारों को मुहैया करवाई करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया सहायता: अपनीत रियात

कोविड कारण हुई मौत पर सरकार द्वारा दी जा रही है 50 हजार रुपये की एक्सग्रेशिया सहूलत एसजीएमज़ को प्राथना पत्रों की जल्द पड़ताल करने के दिए निर्देश होशियारपुर 10 दिसंबर। जिलाधीश श्रीमती अपनीत...
article-image
पंजाब

Faculty Development Programme at LTSU

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/18 June: Faculty Development Programme (FDP) on “Transforming Higher Education through Emerging Technologies and Skill-Based Learning” at Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, featured a series of insightful sessions. S. Nirmal Singh Rayat,...
Translate »
error: Content is protected !!