विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से की भेंट

by

एएम नाथ।  धर्मशाला, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आवास पर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत के पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख की इस घड़ी में संवेदना साझा करते हुए कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों की

शिमला : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश सिंह व होशियार सिंह के खिलाफ दल बदल कानून का उल्लंघन करने पर विधानसभा सचिव को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जी की अगुवाई में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

AC का कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । बद्दी (सोलन) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ। एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
article-image
हिमाचल प्रदेश

’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ डीसी ने लॉंच किया प्रोजेक्ट : कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा नन्दिकेरूवर धाम में मंदिरों के लिए फूलों की नर्सरी और फूलों की खेती परियोजना का शुभारंभ

धर्मशाला, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा माता मंदिर से ‘प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने आज...
Translate »
error: Content is protected !!