सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से की 25 मिनट हुई मुलाकात : अमित शाह ने पंजाब को हर संभव मदद देने का किया वादा

by

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार शाम देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात 25 मिनट तक चली। जिसके बाद बाहर आकर पंजाब सीएम ने प्रेस से भी बात की।

सीएम ने बताया कि आज वह पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दों पर अमित शाह से मिलने पहुंचे थे और यह बैठक बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि मंत्री ने पंजाब को हर संभव मदद देने का वादा किया है।

मान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपए राहत फंड देने की बात कही है, जो किसी भी लिहाज से सही नहीं है। वहीं इस बात पर शाह ने जवाब देते हुए कहा कि यह सिर्फ टोकन मनी है और पंजाब को अभी और मदद दी जाएगी।

वहीं सीएम ने कहा कि अश्विनी शर्मा पंजाब में भाजपा से जुड़े विधायक हैं और वह हर स्थिति से बेहतर वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा विधानसभा में आकर बात करें और प्रदेश में हुए नुकसान का हिसाब लें और हिसाब दें। उन्हें कहीं भी विधानसभा नहीं लगानी चाहिए।

पंजाब को 20 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ : मान

सीएम मान ने कहा कि बाढ़ से पंजाब के 2300 से ज्यादा गांव व 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। जलभराव के कारण 8500 किलोमीटर सड़कें और 3200 स्कूल मलबे में तब्दील हो गए।

वहीं इस आपदा में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बच्चों की किताबें और लोगों के जरूरी कागजात इस बाढ़ में बह गए। जिससे प्रदेश को 14 हजार करोड़ के नजदीक नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि यदि जमीनी स्तर की बात करें तो नुकसान इससे कहीं ज्यादा हुआ है। यह 20 हजार करोड़ या उससे भी ज्यादा हो सकता है। वहीं इस दुख की घड़ी में पंजाब के साथ सिर्फ पंजाब ही खड़ा था। उन्होंने कहा कि देश में जब भी आपदा आती है तो पंजाब खड़ा होता है।

जब मोदी पंजाब आए तो सीएम अस्पताल में भर्ती थे

बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आए थे उस समय भगवंत मान बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। जिस कारण वह पीएम से नहीं मिल पाए।

हालांकि सीएम मान ने अब प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन प्रधानमंत्री ने समय नहीं दिया।

जिसके बाद पंजाब विधानसभा में बाढ़ के लिए बुलाए सेशन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं पंजाब भाजपा के नेताओं का कहना था कि यदि सीएम बीमार थे तो उनकी जगह वित्त मंत्री हरपाल चीमा या हरदीप मुंडिया पीएम से मिल सकते थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार स्कूली छात्रों को मुहैया करवाए शिक्षण सामग्री

गढशंकर : कोरोना बीमारी के हवाले से लंबा समय समय स्कूल बंद रहने से पटड़ी से उतर चुके शैक्षणिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए, स्कूलों तक समय पर किताबें पहुंचाने में पिछली सरकारों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने बदल दिया यह नियम, मोदी सरकार पर भड़क उठी कांग्रेस; क्या है पूरा मामला‌?

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। इस सुधार...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार : विजिलेंस कार्रवाई में ऑनलाइन लेनदेन से पकड़ा गया आरोपी

बरनाला : बरनाला जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को ऑनलाइन माध्यम से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान हरमंजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मौत : प्रदेशभर में 300 से ज्यादा सड़कें बंद

रोहित भदसाली । ऊना / शिमला : हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते ऊना में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊना के बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की...
Translate »
error: Content is protected !!