सीएम सुक्खू ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा : 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, बीजेपी के विधायकों की संख्या और कम हो जाएगी

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बैठक दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के झूठे प्रचार का जवाब देने और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

‘2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि लोकतंत्र में मिशन रिपीट का फैसला जनता करती है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी और बीजेपी के विधायकों की संख्या वर्तमान से भी कम हो जाएगी।

‘दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं’ :  किन्नौर कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के बीच चल रहे मतभेदों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी राय सामने सामने रखी है उन्होंने ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है. विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन इसे विवाद का रूप देना गलत है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जगत सिंह नेगी ने पार्टी आलाकमान पर कोई सवाल नहीं उठाया है और इस पूरे मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं से बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में एक पद अभी खाली है और उसे भरा जाना है. हालांकि इसका अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं और भगवान के नाम पर चंदे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। चंबा, 5 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दालों के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत – हर लड़की जैसे थे मेरे सपने, ओलंपिक जानती तक नहीं थी : विनेश

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो किया. रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ के एक साल का कार्यकाल नाकामियों का है दस्तावेज , चहेतों को मूँगफली की तरह कैबिनेट रैंक बाँटेने के लिए जाने जाएंगे सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   व्‍यवस्‍था परिवर्तन का नारा देकर और गारंटियों के सब्‍जबाग दिखा कर सत्‍ता में आई कांग्रेस की सुखविंदर सिंह ‘सुक्‍खू’ सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल नाकामियों का दस्‍तावेज है। संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!