सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

by

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
गढ़शंकर : 15 सितम्बर
डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी जारी पत्र की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया है।
डीटीएफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रमदेव पटियाला, महासचिव मुकेश कुमार, प्रदेश वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी तथा जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मुलाजिम विरोधी 2018 के सर्विस रुलों की आड़ में सीधी भर्ती द्वारा 2019 में भर्ती हुए हैड टीचर, सैंटर हैड टीचर तथा ब्लाक शिक्षा अधिकारी तथा प्रमोट हुए अध्यापकों के तरक्की इंक्रीमेंट रोकने का तानाशाही आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2018 के नियम तहत सीधी भर्ती तथा पदोन्नत होने वाले प्राइमरी तथा सैकेंडरी अध्यापकों, स्कूल प्रमुखों तथा नान-टीचिंग कर्मचारियों पर विभागीय परीक्षा थोपना तथा इसकी आड़ में संबंधित मुलाजिमों का सालाना इनक्रीमेंट रोकने हेतु तानाशाही रास्ता अपनाया गया है। जबकि संबंधित कर्मचारी पहले ही कई तरह की मुकाबला परीक्षाएं, उच्च योग्यता ग्रहण करने, मैरिट, तजुर्बे तथा वरिष्ठता रुपी बैरियर सफलता से पार करने के उपरांत नियुक्त होते हैं। ऐसे में विभागीय परीक्षा थोपना, गैर वाजिब तथा मान-सम्मान को घटाने वाला फैसला है। उक्त नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह पत्र वापस न हुआ तो संगठन तीखा संघर्ष करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया 

गढ़शंकर  : वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के मार्गदर्शन में माननीय जिलाधीश  एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में मलेरिया रोधी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री के परिवार का काफिला, नारेबाजी : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मारे धक्के

संगरूर : 1 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने जिले में उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर, उनके माता तथा हलके से विधायक नरेन्द्र कौर भराज को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!