सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकांे और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में क्वालिफाइड शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान भी कर रही है, जिससे इन स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है। इसलिए, बच्चों को महंगे स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाया जाना चाहिए।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि खराब आर्थिक स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई नई योजनाएं आरंभ कर रहे हैं। बरसात के सीजन में भीषण आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके मुख्यमंत्री ने हजारों आपदा प्रभावित परिवारों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। मनरेगा के माध्यम से भी पुनर्निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि मकानों के आस-पास क्षतिग्रस्त डंगों और दीवारों की मरम्मत के लिए भी मनरेगा के माध्यम से धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं।
उन्हांेने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोविंदसागर से 137 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का कार्य डेढ़ वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। ढटवाल क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए बिझड़ी में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में कई अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
कुलेहड़ा स्कूल में विभिन्न सुविधाओं की चर्चा करते हुए विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में यहां बड़े हॉल और मंच के निर्माण, मैदान की मरम्मत और अन्य कार्याें के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उपप्रधान इंद्रजीत सिंह, कठियाणा के उपप्रधान देवराज, एसएमसी अध्यक्ष संदीप कुमार, सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया, अजीत शर्मा, आरसी लखनपाल, नानक चंद शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्की शर्मा और संजय कुमार, पूर्व प्रधान पवन कुमार, रणवीर सिंह, हरनाम सिंह पठानिया, शमशेर पठानिया, हेमराज, सतीश कुमार, राम कुमार, चमन लाल, तृष्ला देवी, मेहर सिंह, दलीप पठानिया, केहर सिंह, रमेश डोगरा, विपन शर्मा, शक्ति चंद, जगत राम और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2016 से पूर्व पेंशनरों को राहत : 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों को जून 2025 में मिलेगा 50% लंबित एरियर

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व-2016 के सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 70 वर्ष या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
Translate »
error: Content is protected !!