सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का वार्षिक समारोह रहा यादगार : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल

by

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी की अगुआई में स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी का स्कूल के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार स्वागत किया गया।समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया एवं स्कूल कक प्रिंसीपल सीमा रानी ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अध्यापिका संतोष रानी ने मंच संचालन किया। समारोह के दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गणमान्य को सम्मान चिन्ह वितरित किए । इस दौरान एसडीएम प्रीत इंदर सिंह बैंस,दोआबा पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर, डीएसपी दलजीत सिंह खख, एस.एच.ओ. जयपाल, डिप्टी स्पीकर रौड़ी के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, नंबरदार हरिंदर मान के इलावा विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल व उक्त स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने का मुख्यमंत्री का बयान मात्र कागजों पर: शिक्षकों की कमी झेल रहे स्कूलों से बड़ी संख्या में शिक्षक गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर – डीटीएफ नेता

गढ़शंकर, 5 फरवरी : शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का दावा करने वाली पंजाब सरकार पहले ही हजारों शिक्षकों को बीएलओ को अगले आदेशों तक जिला होशियारपुर में चुनाव ड्यूटी जैसे...
पंजाब

ज्वालामुखी में आयोजित होगा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी द्वारा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन 6 नवंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक और 7 नवंबर 2023...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!