सीपीएस ने धानग में नवाजे होनहार : घरद्वार , गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

by

बैजनाथ : मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानग के वार्षिक उत्सव में में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया।
सीपीएस ने छात्रों को वार्षिक पारितोषिक समारोह पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। जिसमे संस्थान में वर्ष भर में हासिल उपलब्धियों के लिये विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ने के साथ आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
उन्होनें कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन के लिये अभिन्न है और शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। उन्होंने छात्रों से कठोर मेहनत तथा लक्ष्य निर्धारित पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक और घरद्वार शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के महालपट में यह विद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
सीपीएस ने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 11 हज़ार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा मंगलेश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, जिला आदिवासी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी, ब्लॉक महासचिव मुनीश, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, वीरेन्द्र राणा, टेक चंद कटोच, शशि कांत, एसएचओ बैजनाथ नाजर सिंह, एसडीओ जल शक्ति, अजय गोड, सुशील, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कब तक झूठ बोलते रहेंगे मुख्यमंत्री, अब तो सीबीआई को भेज दें विमल नेगी केस : जयराम ठाकुर

किन्नौर में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद मीडिया से बातचीत में बोले पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विधानसभा में झूठ बोलकर किया विमल नेगी परिवार का अपमान, जबकि पहले दिन से सीबीआई जांच मांग रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर

हमने इलाज के लिए हिमकेयर दिया कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया,  तूफ़ान में भी लोगों का हौसला देखकर लग रहा है कि इस बार हर रिकॉर्ड टूटेगा एएम नाथ। कुल्लू/ निरमंड : ...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती करेंगे 8 करोड़ से अरनियाला में बनने वाले पक्के नाले का भूमि पूजन

ऊना, 28 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शनिवार को सांय 4 बजे ग्राम पंचायत भड़ोलियां में सिंचाई परियोजनाा का शुभारंभ करेंगे। रविवार को प्रातः 11 बजे सत्ती अरनियाला में 8...
Translate »
error: Content is protected !!