सीपीएस ने लंबागांव ब्लॉक में विकास कार्यों की हासिल की जानकारी, गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

by
जयसिंहपुर :  मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने विकास खण्ड लंबागांव के अंतर्गत बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की 3 पंचायतों मत्याल, कुडंग और डंडोल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
सीपीएस ने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए प्लानइंग हैड जिसमें विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि गांव का विकास सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में लेटलतीफी किसी सूरत में मंजूर नहीं होगी। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि गांवों के विकास के लिये आवंटित धनराशि का उपयोग समयबद्ध हो इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विकास कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए।
बैठक का संचालन बीडीओ सिकंदर कुमार ने किया। उन्होंने तीनों पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी सीपीएस के समुख रखी।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र जम्बाल, ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष रविंद्र राव, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र, प्रधान, उप प्रधान, अधिक्षक प्रदीप, पीआई ध्रुव सिंह, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बट्ट नर्सिंग कॉलेज में चिकित्सा शिविर का  किया शुभारम्भ 

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने आज बट्ट नर्सिंग कॉलेज बाथरी  में कैपिटल अस्पताल जालंधर व बीबीसी हार्ट केयर परुथी अस्पताल जालंधर के सौजन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 दिन की थी तब सेना में हुई शामिल ताशा : 4 महीने तक नक्सलियों से लड़ी. अब हैंडलर की मौत से सदमे में ‘ताशा’

मध्य प्रदेश के बालाघाट से नक्सलवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. इसमें जितना जवानों का योगदान है, उतना ही योगदान पुलिस के डॉग स्कवॉड का भी है. उन्हीं में से एक है...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!