सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने फंसाया पेंच – डीसेंट नोट भी दिया :पीएम मोदी के प्रस्ताव पर…

by
पीएम मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति को लेकर गठित समिति में बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेआई संजीव खन्ना भी सम्मिलित हुए।
खबर से संबंधित जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राहुल गांधी केंद्र सरकार की ओर से रखे गए नाम के प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं दिखे। इसके लिए उन्होंने डीसेंट नोट भी दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से मौजूदा समय में सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को ही आगे बढ़ने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे लेकर राहुल गांधी सहमत नहीं हुए।
तीन सदस्य की समिति करती है डायरेक्ट की नियुक्ति
बता दे कि सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया इस तरह होती है कि तीन सदस्यों से बनी है कमेटी इस पर फैसला लेती है। इसमें प्रधानमंत्री के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के चीफ जस्टिस शामिल होते हैं। आज की बैठक में केंद्र सरकार ने एक बार फिर से प्रवीण सूद की कार्यकाल को आगे बढ़ाने से संबंधित दस्तावेज पेश किये। बता दें कि प्रवीण पहले कर्नाटक की डीजीपी थे और उन्होंने 25 में 2023 को सीबीआई डायरेक्टर के पदभार को स्वीकार किया था। आगामी 25 में को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके कारण इस बैठक का आयोजन किया गया था।
इस कारण फंसा है नियुक्ति पर पेंच
प्रवीण सूद की नियुक्ति पर पेज राहुल गांधी द्वारा फसाया गया है वह केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है। बता दें इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश भी आए थे जिसमें कहा गया था कि यदि कोई सीनियर अधिकारी के रिटायरमेंट में 6 महीने से काम का समय बचा है तो उसकी नियुक्ति पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अभी कहा था कि सीबीआई निदेशक के लिए कार्यकाल कम से कम 2 साल का बचा होना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिना एन.ओ.सी. के होगी रजिस्ट्री, पंजाब सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया समय: DC आशिका जैन

आशिका जैन ने संबंधित अधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 28 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्रियां करने की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लड़कियों के लिए 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए प्लेसमेंट और कैरियर मार्गदर्शन सेल के प्रयासों के तहत नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके का विकास योजनाबद्ध तरीके से करवाकर हलके को पंजाब का माडल हलका बनाया जाएगा :अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर शहर में सौ प्रतिशत सीव्रेज का काम, पार्को व यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया जाएगा वाईपास ईलाके में युवाओं को रोजगार का प्रबंध करने के लिए कंडी व बीत ईलाके...
Translate »
error: Content is protected !!