सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

by

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 2 नवंबर 2019 को दिए गए आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

यह मामला साल 2016 का :   सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि इस मामले की जांच के लिए बड़ी संख्या में लोगों की आवश्यकता होगी और जांच का काम राज्य पुलिस को सौंपा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सीबीआई की यह याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने इस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की।

4 लाख छात्रों का एडमिशन निकला फर्जी :   पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को साल 2016 में बताया गया कि आंकड़ों के वेरिफिकेशन से यह खुलासा हुआ है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों की अलग-अलग कक्षाओं में 22 लाख छात्र थे। लेकिन वास्तव में केवल 18 लाख छात्र ही पाए गए. जबकि 4 लाखों छात्रों का प्रवेश फर्जी पाया गया।

अदालत को यह भी बताया गया कि समाज के पिछड़े या गरीब वर्ग के छात्रों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने और मिड डे मील के तहत कुछ लाभ भी दिए गए। हाईकोर्ट ने राज्य विजिलेंस डिपार्टमेंट को 4 लाख ‘अस्तित्वहीन’ छात्रों के संबंध में पैसों की हेराफेरी की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी जांच :   विजिलेंस ब्यूरो की अनुशंसा पर हरियाणा में इस मामले के संबंध में 7 एफआईआर दर्ज की गई थीं। उच्च न्यायालय ने साल 2019 में इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी जांच ‘बहुत धीमी’ है। इसके बाद उसने उचित, गहन और त्वरित जांच के लिए यह मामला सीबीआई को सौंप दिया।  कोर्ट ने राज्य सतर्कता विभाग को दो नवंबर, 2019 के अपने आदेश के एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज सौंपने को कहा था और सीबीआई को तीन महीने के भीतर एक रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून-2025 के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित :आपदा प्रबंधन में समन्वित प्रयास आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मानसून-2025 के दौरान चंबा ज़िला में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, पंचायती राज जनप्रतिनिधियों तथा आपदा मित्रों व स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए सुनियोजित...
article-image
पंजाब

ट्रॉलियों को आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा  संदेह के आधार पर किसी के विरुद्ध कोई अनुचित कार्रवाई नहीं करने का विश्वास दिलाने पर धरना रद्द किया गया  : नंबरदार पम्मी पंडोरी

गढ़शंकर।  पंडोरी बीत में ट्रॉलियों को आग लगाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के संबंध में 28 तारीख को आज अनिश्चितकालीन धरना देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। क्योंकिं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹12 हजार, भराड़ी को तहसील का दर्जा

सुक्खू सरकार के बड़े फैसले: भराड़ी को तहसील का दर्जा, स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी एएम नाथ। बिलासपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के...
हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!