सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा परिणाम के लिए रास्ता साफ : हिमाचल हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद बोर्ड ने पूरी की औपचारिकताएं

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक अब हट गई है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा बुधवार को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद अब इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में अपनी ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा बीते 22 मार्च 2026 को सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। हालांकि, कुछ कानूनी पेचीदगियों के चलते माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत इसके परिणाम को रोक कर रखा गया था।

डॉ. शर्मा ने कहा कि 29 अप्रैल 2026 यानि बुधवार को न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार और अन्य संबंधित पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद परिणाम घोषित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद बोर्ड प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परिणाम की सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली थीं। उच्च न्यायालय के आज के फैसले के साथ ही हमने फाइल आगामी कार्यवाही के लिए विभाग को सौंप दी है।

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिणाम से संबंधित जितनी भी विभागीय और तकनीकी औपचारिकताएं थीं, उन्हें बोर्ड द्वारा पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। न्यायालय से अनुमति मिलते ही बोर्ड ने अब अंतिम परिणाम को आगामी आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम पर लगी रोक हटने की खबर मिलते ही परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि संबंधित विभाग द्वारा बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर मैरिट सूची और व्यक्तिगत परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहंती को प्रियदर्शनी को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदेश : पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं मोहंती ने किया था पोस्ट सोशल मीडिया पर

अदाकारा प्रियदर्शनी व अनुभव मोहंती का तलाक सुर्खियों में मोहंती को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदे ब्यूरो, 22 जून उड़ीसा फिल्म अदाकारा वर्षा प्रियदर्शनी तथा अदाकार से लोकसभा मैंबर बने अनुभव मोहंती का...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपए की मालकिन

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने कल देहरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!