सीबीएसई स्कूलों में छात्र नामांकन में वृद्धि तेज : मुख्यमंत्री ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान शैक्षणिक सत्र से राज्य के 151 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छात्र प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इस उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी स्कूलों में तीनों शैक्षणिक संकाय मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स शुरू किए जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद विभिन्न स्कूलों में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चंबा ज़िला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में 90.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मंडी ज़िला के जंजैहली में 90.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किन्नौर के रिकांगपिओ में 50.50 प्रतिशत, शिमला के नेरवा में 52.22 प्रतिशत और घनाहट्टी में 26.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के काजा में 23.40 प्रतिशत, शिमला के ठियोग में 16.19 प्रशित, सिरमौर के नौहराधार में 29.69 प्रतिशत और शिमला के चोपाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर भी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण क़दम उठाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश में वर्ष 2021 के अनुसार 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही प्रदेश ने पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में इस दिशा में और ठोस कदम उठाने के लिए प्रयासरत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतिम व्यक्ति की संतुष्टि तक गांव में ही डटे रहेंगे अधिकारी – बीत क्षेत्र के लिए 70 करोड़ की सिंचाई योजना, 42 करोड़ से बनेगी पुंजुआणा-पोलियां सड़क : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली के बालीवाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  ऊना, 26 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

एएम नाथ। मंडी : नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस राशन की 1.16 लाख रिकवरी की|

एडीसी जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में बोले डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना – खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम...
Translate »
error: Content is protected !!