सीमा पर ड्रोन तस्करी की कोशिश नाकाम : 1.497 किलो हेरोइन जब्त

by

अमृतसर :  भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ भेजे जाने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान के दौरान लगभग 1.497 किलोग्राम हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में चल रही नियमित निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि का इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान जमीन पर पड़े पैकेट बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में ड्रोन के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
बरामदगी के बाद सीमा क्षेत्र में निगरानी और सख्त कर दी गई है। सभी सीमा चौकियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जवानों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और तकनीकी निगरानी को भी सक्रिय किया गया है।
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हरीश शर्मा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बीए द्वितीय समैस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर:पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा दीया ने 350 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त...
article-image
पंजाब

जनता पर नहीं लगाया गया कोई अतिरिक्त टैक्स नगर निगम के अनुमानित बजट में : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के बजट को जन हितैषी बताया होशियारपुर, 24 मार्च: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट में...
article-image
पंजाब

छात्रों ने दी शिकायत : पीयू के चीफ सिक्योरिटी अफसर व यूटी पुलिस के खिलाफ

चंडीगढ़, 16 नवंबर : ‘सीनेट बचाओ पीयू बचाओ’ के नाम से आंदोलन चला रहे सत्थ व सोई के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पीयू प्रशासन की शिकायत के बाद दो लड़कियों समेत 14...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!