शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के बीच छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सलारिया ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। यह समझौता क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, सुरक्षित सीट तलाश रहे : जयराम ठाकुर

मंत्रियों से ज्यादा ‘कैबिनेट मित्र’, सरकार पर हावी है मित्र मंडल : नेता प्रतिपक्ष पांवटा में 95% से ज्यादा भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते, जयराम ने जताया आभार एएम नाथ। पांवटा साहिब :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दसवीं का छात्र – घर से 20 लाख नकद, 1 करोड़ का सोना-चांदी लेकर फरार : पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

कानपुर में कारोबारी पिता की मेहनत से कमाई उनके अपने ही हाई स्कूल में पढ़ने वाले बेटे ने पल भर में साफ कर दिया। पिता की तिजोरी पर हाथ मारा और नगद के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!