सीमा पार से आई चिट्टे की खेप, बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने पकड़ी, ड्रोन और हेरोइन बरामद

by

एएम नाथ। अमृतसर : सीमा पार पाकिस्तान से तस्कर नशा (चिट्टा) सप्लाई कर रहे हैं। ड्रोन के जरिये नशा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। अमृतसर पुलिस ने आठ किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 8 किलो और एक ड्रोन बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना घरिंडा पुलिस द्वारा की गई। एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर डीएसपी अटारी की देखरेख में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह नशे की खेप सीमा पार पाकिस्तान से आई है।
थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नेष्टा में ड्रेन के पास गेहूं के खेतों में कोई ड्रोन जैसी भारी वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष सर्च पार्टी बनाई और बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक टूटा हुआ ड्रोन और पीली टेप में लिपटी एक भारी वस्तु बरामद हुई। जांच करने पर पता चला कि उक्त वस्तु हेरोइन है। जब उसे तोला गया तो कुल वजन 8 किलो निकला। पुलिस ने ड्रोन और हेरोइन को कब्जे में ले लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… 4 पर मामला दर्ज

अंबाला । एक महिला की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दहेज मांग, मारपीट, अवैध कैद, धमकाने, शादी का झांसा देकर शोषण...
article-image
पंजाब

कबड्डी प्लेयर की हत्या करने वाले शूटरों की हुई पहचान

मोहाली ।  सोहाना गांव में सोमवार शाम कबड्डी मैच के दौरान प्रशंसक बनकर आए तीन युवकों ने सेल्फी के बहाने कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अत्यंत दुःखद समाचर : प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री ने इस नश्वर दुनिया को कहा अलविदा

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कल रात इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए प्रभू चरणों मे विलीन हो गई है। उनका असामयिक इस प्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से किया वर्चुअल संवाद : 17 बच्चे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण करेंगे

‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ मेरे लिए परिवार की तरहः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  धर्मशाला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर जिला के भगेड़ स्थित अपराजिता बाल आश्रम...
Translate »
error: Content is protected !!