सीमैंट के दाम में फिर 15 रुपए की बढ़ौतरी, लोग परेशान

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में सीमैंट कंपनियों ने एक बार फिर दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के प्रति बैग दाम में 15 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। इसके साथ ही सोलन में सीमैंट का एक बैग अब 410 रुपए में मिल रहा है। पिछले एक महीने में सीमैंट के दाम करीब 25 रुपए प्रति बैग बढ़ चुके हैं। पहले 5-5 रुपए की बढ़ौतरी के बाद अब कंपनियों ने सीधे 15 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं। पहले से ही निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत से परेशान लोगों के लिए अब घर बनाना और महंगा होता जा रहा है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सीमैंट कंपनियों की ओर से लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि इस राहत को बेअसर करती नजर आ रही है।

हिमाचल में सीमैंट के दाम सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं हैं। परिवहन खर्च और क्षेत्र के हिसाब से कीमतों में अंतर रहता है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सीमैंट का एक बैग करीब 410 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में बिक रहा है। प्रदेश में कई सीमैंट उद्योग स्थापित हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के उपभोक्ताओं को बार-बार कीमतों में बढ़ौतरी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति और सरकारी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुदरत का करिश्मा : दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा कर गया. लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को हुए इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बस किराए में की 15% वृद्धि, अब न्यूनतम 2.50 रुपए प्रति KM किराया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में न्यूनतम बस किराये के बाद आम किराए में भी भारी बढ़ोतरी कर जनता को बड़ा झटका देने का काम किया है। सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक आयोजित

नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एन. कार्तिक ने आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ के कार्यालय में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली...
Translate »
error: Content is protected !!