सीसे स्कूल मंगला के मेधावी विधायक नीरज नैय्यर ने नवाजे : लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम बेहद जरूरी – मेधावी विधायक

by
एएम नाथ। चंबा, 27 दिसंबर :
विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक नेय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद अहम होती है व शिक्षक बच्चों को ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उनको जीवन के विविध क्षेत्रों में सफलता की राह भी दिखातें हैं । उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि  जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम वेहद जरूरी है और युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग  से सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चंबा में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा जिसकी औपचारिकता पूर्ण की जा रही है।
नीरज ने कहा कि जिला चंबा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में हेलिपोर्ट स्थापित कर वहां से हेली टैक्सी सेवा और रावी नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जिकर भी अपने संबोधन में किया।
 विधायक नीरज नैय्यर ने वर्ष भर में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
विधायक ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।
स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कीऔर स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर, गैर-सरकारी सदस्य मत्स्य विभाग जितेंद्र मैहरा, डिप्टी डीईओ जितेश्वर सूर्या, एसएमसी अध्यक्ष संजय रैना व स्कूल स्टाफ सहित  विद्यालय के  बच्चे और उनके अविभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ….दुरुस्ती के लम्बित मामलों को 31 मार्च तक निपटाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

नादौन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा एएम नाथ। नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने आत्मीय भेंट की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
Translate »
error: Content is protected !!