सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित : खन्ना

by

मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स का सुंदर आश्रम में हुआ मेडिकल चेकअप
होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद व लाला सुंदर दास चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आश्रम में रह रहे मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स को समय समय पर आम नागरिकों की तरह हर सुविधा मुहैय्या करवाई जा रही है और उन्हें सामान्य जीवन जीने में उनकी मदद की जा रही है। खन्ना ने कहा कि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह खेला की तरफ से सुंदर आश्रम में मूक बधिर सीनियर सिटिज़न्स का मुकम्मल शारीरिक चेकअप किया गया और उन्हें जरूरतानुसार दवाइयां भी दी गयीं। खन्ना ने कहा कि सुंदर आश्रम प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी मूक बधिर लोगों की सुविधा और सामान्य जीवनशैली को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, ऐस.पी. दीवान, राजेश नकड़ा, मदन लाल, मिंटू गुप्ता, आनंद अग्रवाल भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव जलभे में गरीब बच्चों को एनजीओ द्वारा स्टेशनरी वितरित की गई/सुखजीत सिंह डरोली : सरपंच सुखी दाउदपुरिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मौजूदा पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों और प्रिंसिपल मैडम विजय लक्ष्मी और समूह स्कूल स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों, नगर पंचायत और विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष बनने पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर 22 जनवरी  : नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनसे मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!