सुंदर सिंह ठाकुर की ‘भाग्य की कुंडली’ खुलते ही बनेंगे मंत्री : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

मुख्यमंत्री बोले—एक साल से कर रहा हूं मंत्री बनाने का प्रयास, अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा

एएम नाथ।  कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जैसे ही सुंदर सिंह ठाकुर के भाग्य की कुंडली खुलेगी, वैसे ही वह मंत्री बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ग्रहों की दशा अनुकूल नहीं होती, जिसके कारण फैसलों में देरी हो जाती है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि इस मामले में पार्टी हाईकमान जल्द निर्णय लेगा।

सुक्खू ने कहा कि वह पिछले करीब एक साल से सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कई बार सार्वजनिक मंचों पर और विधानसभा के भीतर भी घोषणाएं की हैं। इसके बावजूद अब तक मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, सुक्खू ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही लेना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने देहरा में देर रात किया नाकों का निरीक्षण : व्यय निगरानी टीमों को दिये हर पल अलर्ट रहने के निर्देश

देहरा / तलवाड़ा ; राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनावों को देखते हुए निगरानी टीमें पुरी तरह से चौकस हैं। चुनावों के दौरान प्रचार व्यय को लेकर निगरानी दल प्रत्येक गतिविधि पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार...
हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने का आज अंतिम दिन

ऊना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की धान, मक्का फसलों का बीमा कराने का आज अंतिम दिन है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा ने कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ, शिमला, 31 अक्टूबर – मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और...
Translate »
error: Content is protected !!