सुंदरनगर की सुनीता देवी ने जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य किया शुरू : सालाना कर रही कमाई 3.50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

by

केवल पांचवी पास सुनीता देवी कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं पुरस्कृत
मंडी : कवि सोहन लाल द्विवेदी की लिखी कविता कि यह पंक्तियां ‘‘लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’’ मंडी जिला के सुंदरनगर के भरज्वाणु की सुनीता देवी पर पूरी तरह से फिट बैठती हैं। पति के अकसर बीमार रहने और खेती लायक जमीन न होने पर अपने घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य शुरू करने वाली सुनीता देवी एक साल में तीन से साढे तीन लाख रुपये की कमाई कर रही है। सुनीता देवी पनीरी उगाने के साथ लीज पर ली गई भूमि पर प्राकृतिक तरीकों से सब्जियों का भी उत्पादन कर रही है।
सुनीता देवी केवल पांचवी पास है और आज वह छत पर पनीरी उगाने का कार्य करने पर देशभर में नाम कमा रही है। उन्हें नाचन जनकल्याण सेवा समिति, कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति ने उनके घर आकर सम्मानित कर चुके हैं वहीं केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भी महिला किसान दिवस के अवसर पर सुनीता के साथ वर्चुअली बातचीत कर उनके सराहनीय कार्य के लिए तारीफ की है।
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कृषि शिक्षण संस्थानों के बच्चे सुनीता देवी के पास प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। अब तक वह 300 से अधिक बच्चों को प्राकृतिक खेती और छत पर पनीरी के बारे में प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
छत पर पनीरी उगाने के कार्य को लेकर सुनीता देवी इलाके के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है। उन्होंने साबित करके दिखा दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति से हजारों मुश्किलों से पार पाया जा सकता है और कामयाबी की इबारत लिखी जा सकती हैं।
सुनीता देवी का कहना है कि पति के अकसर बीमार रहने और खेती लायक जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगा कर आय का सहारा बनाने के बारे में सोचा। जिससे कि वह घर पर रहकर अपने बीमार पति का भी ख्याल रख पाएगी। इसके साथ ही पनीरी को उगाने के लिए जमीन की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने घर की छत पर लकड़ी के बाक्स बनाकर उसमें विभिन्न सब्जियों की नर्सरी तैयार की और बाजार में बेचना शुरू किया। इससे सुनीता देवी को एक लाख तक की कमाई होने लगी। सुनीता देवी छत पर गोभी, बंद गोभी, ब्रोकली, घीया, करेला, खीरा, प्याज आदि के पनीरी उगाती है और बाजार में बेचती है। गांव के लोग उनसे घर पर आकर ही पनीरी ले जाते हैं और इस तरीके को भी सीखते हैं। सुनीता देवी ने पनीरी को उगाने के कार्य में सफलता मिलने पर सरकार की सहायता से प्राकृतिक खेती करने की सोची। इसके लिए उन्होंने जमीन लीज पर लेकर खेती शुरू कर दी। सुनीता देवी का कहना है कि पनीरी बेचकर और प्राकृतिक खेती करके वह तीन से साढ़े तीन लाख रुपये सालाना की आय अर्जित कर रही है।
सुनीता देवी ने प्रदेश सरकार और कृषि विभाग का धन्यवाद करते हुए बताया उनकी सफलता के पीछे प्रदेश सरकार विशेषकर कृषि विभाग का योगदान रहा है। उन्हें समय-समय कृषि विकास से कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी के साथ आर्थिक सहायता मिलती रही है।
उधर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि सुनीता देवी जैसी मेहनती महिलाओं को कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों की स्वावलंबी योजनाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर महिलाओं की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय: जगत सिंह नेगी

हारचक्कियां में उपतहसील भवन की साइट का भी किया निरीक्षण, शाहपुर विस के ठेहड़ में लोक भवन तथा पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास धर्मशाला, शाहपुर 02 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कथेट प्रधान मधुबाला को प्रधान पद से तत्काल निष्कासित करने के आदेश : प्रधान ग्राम पंचायत कथेट पंचायत की बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते निष्कासित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड भटियात के अंतर्गत प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को ग्राम पंचायत की आधी बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते...
Translate »
error: Content is protected !!