सुंदरनगर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : नशे से दूर रहने के लिए युवाओं व बच्चों को किया जागरूक

by
सुंदरनगर, 26 जून :   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एडवांस टेक्नोलॉजी संस्थान पुंघ के युवाओं व बच्चों को तंबाकू गुटखा व नशीले पदार्थ के सेवन के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।
तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर धर्मशीला ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 26 जून को दुनिया भर में लोग नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाने के लिए एक साथ जुड़ते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नशीली दवाओं के उपयोग के विनाशकारी परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने संस्थान के बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करते हुए कहा कि दुनिया भर में नशीली दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले समाप्त हो जाता है और उसके परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृति बहुत गंभीर समस्या है। नशे से अपराधों में भी वृद्धि होती है। इसलिए नशे से दूर रहें और खुद की जागरूकता के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की 7 जुलाई को होगी विशाल कर्मचारी कन्वेंशन……. कन्वेंशन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का होगा ऐलान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यू.टी. एवं एम.सी. चंडीगढ़ के बैनर तले छह कर्मचारी फैडरेशनों के कन्वीनरों और कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर-18, चंडीगढ़ में आयोजित की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली का सेट पैटर्न – लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करती , विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को वोट : सांसद संदीप पाठक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की हार का यह कहकर बचाव किया है कि जनता पुराने पैटर्न पर रही।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं के लिए जी.एम जिला उद्योग केंद्र व ड्रग इंस्पेक्टर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की सुचारु सप्लाई के लिए निभाई अहम भूमिका जी.एम उद्योग केंद्र अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!